फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested including woman running prostitution in flat

Ghaziabad News: फ्लैट में देह व्यापार चलाने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman running prostitution in flat
कौशांबी। वैशाली सेक्टर पांच स्थित एक सोसायटी के भूतल पर स्थित फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा निवासी मोहम्मद जाहिद और संचालक दिल्ली के मायापुरी निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ग्राहक बनकर पहुंचे दिल्ली 92 के लक्ष्मीनगर स्थित जे एक्सटेंशन निवासी रोमतेश को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं फ्लैट से देह व्यापार के दलदल में फंसी दिल्ली व हरियाणा की रहने वाली तीन युवतियों को भी पुलिस ने रेस्क्यू किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें फ्लैट में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो पुलिस ने एक महिला संचालक, वहां मौजूद मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया। वहीं कमरे में तीन युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। हालांकि दो युवक मौके से भाग निकले और एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि महिला और मोहम्मद जाहिद ने उन्हें नौकरी देने के बहाने बुलाया और उनके अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। महिला-पुरुष संचालक का मोबाइल कब्जे में लेकर जब छानबीन की गई तब पता चला कि आरोपी युवतियों की अश्लील फोटो व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को भेजकर बुलाते थे। कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा खुद रखते थे और बाकी 30 प्रतिशत युवतियों को देते थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवतियों के परिवार वालों से संपर्क किया गया है। वहीं आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed