फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested, including father and son, for shooting during a plot dispute.

Ghaziabad News: कैश डिपोजिट मशीन से निकले आठ नकली नोट, बड़े गिरोह के होने का अंदेशा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including father and son, for shooting during a plot dispute.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) की जांच के दौरान 500-500 रुपये के आठ नकली नोट मिले हैं। मामले में बैंक मैनेजर की ओर से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। बैंक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-15 स्थित ब्रांच के सीडीएम में आठ अगस्त को महीने के दूसरे शनिवार को तीन संदिग्ध युवक 40 हजार रुपये का कैश जमा कर गए। तीनों युवकों ने ये कैश मुरादाबाद के दानशाह की मिन्नत की माजरा शाहपुर टिगरी निवासी सतवेंद्र के एसबीआई खाते में जमा कराया। आरोपियों ने सभी 500 के 80 नोटों में से आठ नोट नकली मशीन में डाल दिए। यह नोट मशीन ने ईजी लॉक कर दिए। तीन दिन बाद बैंक 11 अगस्त को खुले तो सीडीएम से आठ नोट नकली मिलने के बाद, इसकी सूचना बैंक मुख्यालय को दी गई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने साफ सीसीटीवी की मांग की। इसके बाद मुंबई से साफ सीसीटीवी फुटेज मंगवाई गई, उसमें तीन युवक कैश जमा करते दिखे। पुलिस अब खाते के लेन-देन, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

-----
बड़े जाली नोट गिरोह से जुड़े होने का अंदेशा
एक साथ 500 रुपये के आठ संदिग्ध नकली नोट मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि मामला किसी बड़े नकली नोट गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि खाते का इस्तेमाल खुद खाताधारक ने किया या किसी अन्य व्यक्ति ने। बैंक के लेन-देन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ अन्य बैंकों में हुए संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सहारनपुर के मामले से जोड़कर भी जांच
पुलिस इस मामले की जांच पूर्व में सहारनपुर के पीएनबी बैंक की चेस्ट से सामने आए जाली नोट के मामले से जोड़कर भी कर रही है। दोनों मामलों में किसी तरह का संबंध है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा जिले में पूर्व में सामने आए जाली नोटों के मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
------------
जिले में हाल में मिले नकली नोट
03 जून 2026 : ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 2.90 लाख के नकली नोट बरामद किए

26 मार्च 2026 : लोनी बॉर्डर पर 234 नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

11 मार्च 2026 : भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर आठ नकली नोट बरामद

06 अगस्त 2025 : वसुंधरा सेक्टर-1 रेलवे अंडरपास के पास में 2.83 लाख के नकली नोट बरामद
--------
ऐसे करें नकली नोट की पहचान


- नोट की छपाई और कागज ध्यान से देखें। असली नोट का कागज और प्रिंट सामान्य कागज से अलग महसूस होता है। महात्मा गांधी की तस्वीर को ध्यान से देखें। असली नोट में तस्वीर की छपाई स्पष्ट और बारीक होती है। सिक्योरिटी थ्रेड देखें। नोट में लगा सुरक्षा धागा रोशनी में देखने पर स्पष्ट दिखाई देता है और उस पर लिखावट/डिजाइन नजर आती है। वॉटरमार्क की जांच करें। नोट को रोशनी के सामने रखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर और मूल्यवर्ग से संबंधित वॉटरमार्क दिखाई देता है। अंक बदलने वाला रंग देखें। 500 के नोट पर मूल्यवर्ग अंक को अलग-अलग कोण से देखने पर रंग में बदलाव दिखाई देता है।

--
बैंक की ओर से शिकायत दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इसे संवेदनशील मानकर जांच कर रही है कि कहीं ंकोई बड़ा गिरोह तो इससे नहीं जुड़ा है। - सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed