{"_id":"67c605de008f48b5020c4017","slug":"three-arrested-for-stealing-and-looting-at-a-wedding-ceremony-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-585149-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी समारोह में चोरी-लूट करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी समारोह में चोरी-लूट करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अंकुर विहार पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन बदमाश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो शादी समारोह में बराती बनकर शामिल होते और दूल्हे या दुल्हन के पिता, मां या भाई से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग जाते थे। पुलिस आरोपियों से लूट व चोरी के रुपये और जेवर बरामद कर जेल भेज दिए हैं।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शालीमार गार्डन, लोनी, साहिबाबाद, अंकुर विहार और टीला मोड थाना क्षेत्र स्थित विवाह मंडप से चोरी और लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम समीर निवासी अशेक विहार थाना लोनी, लक्की वर्मा निवासी भजनपुर दिल्ली और गुलफाम निवासी श्रीराम कालोनी थाना खजूरी दिल्ली हैं। बताया कि किसी भी शादी समारोह में शामिल होकर वह दूल्हे या दुल्हन के माता-पिता और भाई बहन में किसी के पास भी नकदी या जेवर आदि होते थे उन्हें चिह्नित करते थे।
गिरोह का एक साथी निगरानी रखता था तो दूसरा बाइक लेकर विवाह मंडप के पास खड़ा हो जाता था। बैग सोफे या अन्य स्थान पर चोरी कर लेते थे। कई वारदातों में ये बदमाश शादी समारोह के बीच ही बैग या कोई सामान लूटकर भाग जाते थे। जबकि इनका एक साथी गुड्डू निवासी थाना खजूरी दिल्ली अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पकड़े गए बदमाशों से 60 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर और घटनाओं प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। इसके साथ ही लूटे और चोरी किए गए बैग भी बरामद किए हैं।