फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested for playing characters in Ramleela by changing their names

Ghaziabad News: नाम बदलकर रामलीला में किरदार निभाने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for playing characters in Ramleela by changing their names
गाजियाबाद। नाम बदलकर रामलीला में सीता-लक्ष्मण और कैकेयी समेत अन्य किरदार निभाने वाले दूसरे समुदाय के तीन आरोपियों को वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डासना देवी मंदिर में प्रवेश के दौरान पहचान पत्र की जांच के करने पर यह खुलासा हुआ है। जांच में तीनों आरोपियों के मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले बात सामने आई है। दो आरोपियों के पास से हिंदू नाम के दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्री आदर्श रामलीला कमेटी डासना द्वारा मंदिर में रामलीला का आयोजन कराया जाता है। रामलीला का मंचन करने के लिए मथुरा से मंडली बुलाई जाती है। बीते तीन वर्षों से मथुरा की एक ही मंडली रामलीला मंचन के लिए यहां आ रही है। मंडली के रुकने की व्यवस्था कमेटी द्वारा डासना देवी मंदिर में ही कराई जाती है। इस वर्ष भी मथुरा की मंडली यहां रामलीला के मंचन के लिए पहुंची है। इस बार प्रवेश के दौरान चेकिंग की गई तो तीन लोग दूसरे समुदाय के मिले। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच में बताया कि पकड़े गए आरोपी मथुरा के मांट निवासी राहुल, नानक और मथुरा के सुरीर निवासी वजीर खां हैं। चेकिंग के वजीर के आधार से खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में राहुल और नानक ने भी खुद के मुस्लिम होने की बात कबूल की है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि रामलीला में किरदार निभाना उनका पुश्तैनी पेशा है। इस संबंध में विस्तृत जांच के लिए पुलिस की एक टीम को मथुरा भेजा गया जहां से उनके दूसरे समुदाय के होने की बात की पुष्टि हुई। राहुल और नानक ने बताया कि उनके पूर्वजों ने ही अपने नाम बदले हुए हैं। मामले में मंदिर की सुरक्षा के प्रभारी एसआई भानुप्रकाश सिंह की तहरीर के आधार पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। एसीपी का कहना मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल बनाता है सीता-लक्ष्मण, नानक बजाता है ढोलक
पुलिस को जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी राहुल रामलीला में सीता-लक्ष्मण और कैकेयी का किरदार निभाता है। जबकि, वजीर खां नृत्य करता है और नानक ढोलक बजाने का काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पूर्वज भी रामलीलाओं में विभिन्न पात्रों को निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed