फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three accused arrested for swindling a woman

Ghaziabad News: महिला से टप्पेबाजी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for swindling a woman
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला से टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपियों को बॉर्डर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 3080 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि बॉर्डर थाने पर रेखा जैन निवासी प्रेम नगर कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि चार जुलाई को वह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ टप्पेबाजी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने वाजिद और इमरान निवासी भलस्वा डेरी दिल्ली और दिलशेर निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में वह दिल्ली सहारनपुर रोड पर जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन के पास खड़े थे। इस दौरान अफजल और दिलशेर ने रेखा जैन को बातों में उलझाया और सोडियम जलाकर महिला को वश में कर लिया। ठगों ने महिला को मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर बैठाकर कान के कुंडल व अंगूठी ठग ली। इस दौरान अफजल, दिलशेर और वाजिद महिला के पास सीढ़ी पर बैठे रहे और गुलहसन पास में खड़ा रहा, जबकि इमरान ऑटो लेने के लिए चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed