{"_id":"64d93346a316fc15c50fd896","slug":"threatening-to-kill-bjp-worker-on-call-from-singapore-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-513-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी: सिंगापुर से कॉल, बोला- बहुत हिंदू-हिंदू कर रहे हो, विधायक बचा नहीं पाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी: सिंगापुर से कॉल, बोला- बहुत हिंदू-हिंदू कर रहे हो, विधायक बचा नहीं पाएगा
Mon, 14 Aug 2023 01:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:17 AM IST
सार
सिंगापुर से कॉल पर भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही है। गंगा विहार कॉलोनी निवासी तरुण भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ता हैं। जिन्हें सिंगापुर से कॉल आई थी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादनगर में सिंगापुर से कॉल पर भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस से पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। गंगा विहार कॉलोनी निवासी तरुण भारद्वाज भाजपा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
तरुण ने बताया कि शनिवार को सिंगापुर के नंबर से एक कॉल आया, कॉलर ने कहा कि तुम बहुत विधायक, हिंदू विधायक कर रहे हो, भाजपा-भाजपा कर रहा है और मुस्लिमों के खिलाफ बोल रहा है। तेरी कोई लाश उठाने वाला भी नहीं मिलेगा। तेरी भाजपा और तेरा विधायक तुझे बचा नहीं पाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। तरुण भारद्वाज ने जून 2023 में अवैध मजारों के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसमें धमकी मिली कि मजारों के खिलाफ आवाज उठाना बंद कर दे। आरोप है विदेशी नंबर से कॉल कर गुमराह किया जा रहा है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन