फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to shoot parents for marrying a student

Ghaziabad News: छात्रा से शादी के लिए माता-पिता को गोली मारने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Threatened to shoot parents for marrying a student
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में मनचले ने छात्रा से जबरन शादी करने के लिए उसके माता-पिता को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मनचले को पकड़ लिया है। धमकी के डर से छात्रा घर से बाहर नहीं निकल रही है। छात्रा का कहना है कि वह शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में मंगलवार को अपनी दोस्त से मिलने गई थी। वहीं पर पूर्व से जानकार सामने आकर खड़ा हो गया। वह काफी देर तक उन दोनों पर निगरानी रख रहा था। मनचले ने छात्रा को इशारे से सड़क किनारे बुलाया। आरोप है कि वह जानकार के पास पहुंची तो उसका हाथ पकड़कर सड़क के एक ओर ले गया। वहां बुरी तरह पिटाई की धमकी दी कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसके माता-पिता को गोली मार देगा। मनचले की धमकी से छात्रा घबराकर घर पहुंची। रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। पिता ने मनचले का पता करके उसके परिजन से शिकायत की। इससे गुस्सा होकर मनचले ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed