Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to kill and point a gun, case filed against three

Ghaziabad News: तमंचा तानने और जान से मारने की दी धमकी, तीन पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill and point a gun, case filed against three
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत शाहपुर बम्हैटा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने और तमंचा लहराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बम्हैटा निवासी अंकित गोस्वामी ने बताया कि बीती 22 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के ही दो युवक, कृष्ण कुमार और मनीष गिरी उनके घर के बाहर आए और बिना किसी कारण विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंकित कुमार को जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचा निकाल लिया और उन पर तान दिया। शोर सुनकर जब अंकित के परिजन बाहर आए तो आरोपी घबराकर मौके से भागने लगे। भागते समय आरोपियों का अवैध तमंचा मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन

पीड़ित अंकित गोस्वामी का आरोप है कि इस पूरी घटना के पीछे अशोक कुमार का हाथ है, जो आरोपियों को उनके खिलाफ भड़का रहा था। घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए बातचीत भी हुई थी, लेकिन सहमति न बन पाने के कारण अब कानूनी रास्ता अपनाया गया है। शिकायतकर्ता ने मौके पर गिरा हुआ अवैध तमंचा पुलिस को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों कृष्ण कुमार, मनीष कुमार और अशोक कुमार निवासी ग्राम शाहपुर बम्हैटा वेव सिटी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने व अवैध हथियार रखने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed