फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threat to make student's pornographic video viral

Ghaziabad News: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Threat to make student's pornographic video viral
मुरादनगर। छात्रा को अगवा कर गाजियाबाद ले जाकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोपी पांच लाख रुपये न देने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के मामा ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी हैं कि मेरी भांजी दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। आरोप है कि घर के सामने स्थित दुकान पर काम करने वाला युवक मेरी भांजी को अपने साथ गाजियाबाद ले गया। आरोप है कि कमरे में बंद करके युवती से जबरन शादी कर ली। 16 फरवरी को आरोपी युवती को गाजियाबाद के गुलधर ले गया और कमरे में बंद करके पांच लाख रुपये मांगे। पैसे न देने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा डरी व सहमी घर से बाहर नहीं निकल रही है। एसीपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed