{"_id":"673ba9192a2db4c2490cf344","slug":"those-who-robbed-a-vehicle-full-of-herbs-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-513898-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जड़ी-बूटियों से भरा वाहन लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जड़ी-बूटियों से भरा वाहन लूटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांच दिन पूर्व सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जड़ी-बूटियों से भरा वाहन लूटने वाले ईको सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई जड़ी-बूटी और माल वाहन बरामद कर लिया गया है।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की देर शाम विकास मित्तल निवासी नया बास खारी बावली दिल्ली से माल वाहन में जड़ी-बूटी भरकर गाजियाबाद के लिए निकला था। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हमदर्द चौराहे के नजदीक पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आई ईको में सवार चार बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर विकास मित्तल को नीचे उतारा और करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत की जड़ी-बूटियों सहित वाहन लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज से ईको कार की पहचान होने पर दो बदमाशों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह जड़ी बूटियां बेचने की फिराक में थे।
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम नवीन कुमार निवासी करावल नगर दिल्ली तथा राकेश उर्फ बिट्टू निवासी वेस्ट कमल विहार करावल नगर दिल्ली बताया। बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी और लूटपाट करते हैं। पकड़े गए बदमाशों में राकेश उर्फ बिट्टू एक पैर से दिव्यांग है और छड़ी का सहारा लेकर चलता है। वारदात में शामिल दो बदमाश अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। राजेश कुमार ने बताया कि लूटी गई जड़ी-बूटी और माल वाहन बरामद कर लिया गया है। जल्द ही फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।