फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Third phase of OTS faded, only nine thousand consumers took benefit of the scheme

Ghaziabad News: ओटीएस का तीसरा चरण फीका, केवल नौ हजार उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Third phase of OTS faded, only nine thousand consumers took benefit of the scheme
बुलंदशहर। ओटीएस (वन टाइम सेटेलमेंट) योजना को खत्म होने में केवल एक सप्ताह का समय शेष बचा है, लेकिन अभी भी जिले में 3.78 लाख बकायेदारों में केवल 77 हजार उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लिया है। स्थिति यह है कि तीसरे चरण में केवल नौ हजार उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस योजना का लाभ लिया है। ऐसे में अब विभाग का तीन लाख उपभोक्ताओं पर करीब 350 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

बकाया बिल वसूलने के लिए अब बिजली निगम की ओर से ओटीएस योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत न केवल बकाएदार उपभोक्ताओं बल्कि बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज या असेसमेंट के मामलों में भी 50 फीसदी से अधिक की छूट प्रदान की जा रही है। जिले के 129 बिजलीघरों पर ओटीएस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 300 से अधिक शिविर लगाए गए, बिजलीघरों पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया, लेकिन इसके बाद भी बकायेदारों ने योजना में अपेक्षित रुचि नहीं ली। आठ से 30 नवंबर तक ओटीएस के पहले चरण के दौरान उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई थी, लेकिन अब 16 से 31 दिसंबर तक चलाए जा रहे अभियान में बकाएदार उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे हैं। ओटीएस योजना शुरू होने से पहले जिले में 3.78 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 400 करोड़ रुपये का बिल बकाया था। योजना के तहत करीब 77 हजार उपभोक्ताओं ने 50 करोड़ रुपये का बिल जमा किया है। ऐसे में अभी भी तीन लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का 350 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन


एमआरआई मशीन से उपभोक्ताओं की होगी बिलिंग

बिजली निगम के पांच से 10 किलोवाट क्षमता के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) मशीन के माध्यम से बिल जारी किए जाएंगे। शहर के 2300 उपभोक्ताओं को समय पर और त्रुटिरहित बिल उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही बिल बनाने के साथ ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी बिल भेजे जाएंगे। जिसके बाद उपभोक्ता अपना बिल डाउनलोड करते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बिजली निगम के बकाया की खंडवार स्थिति ----

खंड का नाम ओटीएस के पहले बकाया वर्तमान बकाया

खुर्जा 117.40 करोड़ 103.99

षष्टम 29.68 23.35

बुलंदशहर 20.58 17.27

प्रथम 25.31 20.24

स्याना 38.01 32.53

पंचम 45.09 38.59

तृतीय 55.65 47.22

डिबाई 43.99 36.88

जहांगीराबाद 36.78 29.7

कुल 412.49 349.75

कोट ---

ओटीएस योजना का अंतिम चरण चल रहा है। योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। यदि 31 दिसंबर तक बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को भी अधिक से अधिक बिल वसूली के निर्देश दिए हैं। -- एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed