फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves stole batteries by opening the bonnets of five vehicles near the police station

Ghaziabad News: थाने के पास चोरों ने पांच गाड़ियों के बोनट खोलकर बैटरी चोरी की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole batteries by opening the bonnets of five vehicles near the police station
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पास बी-ब्लाॅक में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने पांच गाड़ियों के बोनट खोलकर बैटरी और सामान चोरी कर लिया। तड़के 4:30 बजे पड़ोस के एक बुजुर्ग के शोर मचाने पर चोर बोरी में बैटरी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


वाहन मालिक चेतन सेठी परिवार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी से आने के बाद उन्होंने अपनी कार घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह उठे और ड्यूटी जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास किया। काफी देर परेशान होने के बाद उन्होंने बोनट उठाकर देखा तो अंदर से बैटरी गायब थी। आसपास खड़ी पड़ोसी भानू प्रताप, केवीएस कृष्णन, शुभनेश समेत एक अन्य की कार से भी बैटरियां चोरी थी। सूचना मिलते ही काॅलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शालीमार गार्डन थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखी। लिहाजा पुलिस चोरी की घटना में भी लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

मीटिंग में उठा था पुलिस गश्त का मुद्दा :
बी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जुगल किशोर का आरोप है कि 20 अगस्त को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने एसीपी व एसएचओ से दिन-रात में गश्त बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया लेकिन गश्त नहीं होने का खामियाजा लोगों को पांच कारों से बैटरी चोरी से झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशांबी थाना क्षेत्र में ऑटो गैंग ने की थी ईसीएम चोरी :
वैशाली सेक्टर-1 में ऑटो गैंग ने 11 अगस्त की रात दस गाड़ियों के बोनट खोलकर ईसीएम चोरी कर ली थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाहन स्वामी पंकज शर्मा की वैग्नआर का चोरों ने लॉक तोड़ा और बोनट खोलकर ईसीएम चोरी कर ली। पड़ोसी पवन गुप्ता की वैग्नआर गाड़ी, सुरजीत सिंह की गाड़ी, नितिन बिंदल और विनोद कुमार की गाड़ी, राजकुमार की वैग्नआर, पड़ोसी अभय भल्ला की दो ईको गाड़ी, ग्रोसरी सप्लाई करने वाले भानु प्रताप की दो गाड़ियाें से भी ईसीएम चोरी कर ली थी।
एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। शिकायत पर टीम अलग-अलग एंगल से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed