फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves snatched a bag from a young man and fled, withdrawing money from his bank account.

Ghaziabad News: युवक से बैग छीनकर भागे चोर, बैंक खाते से निकाली रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves snatched a bag from a young man and fled, withdrawing money from his bank account.
साहिबाबाद। बिजनौर नकीबपुर खजूरी थाना नहटौर निवासी अंकुल कुमार को बातों में उलझाकर चोरों ने उनका बैग छीन लिया और भाग गए। इसके बाद बैग में रखे मोबाइल फाेन के जरिए 67,370 रुपये खाते से निकाल लिए। वहीं बैग में रखी 25 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। मामला पांच अक्तूबर की शाम का है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में अंकुल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के मालवीयनगर में किराये पर रहकर नौकरी करते हैं। पांच अक्तूबर को वह गांव जाने के लिए मेट्रो से मोहननगर आए थे और बस का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 7:30 बजे दो लड़के उनके पास पहुंचे और जयपुर जाने का रास्ता पूछने लगे। खुद को इस शहर का न बताते हुए उन्होंने युवकों से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने उन्हें बातों में उलझाया और मोबाइल फोन और बैग लेकर भाग गए। बैग में 25 हजार रुपये उनके और भाई के शैक्षिक दस्तावेज व मोबाइल रखा था। एक दिन बाद उन्होंने बैंक खाता देखा तो उसमें से आरोपियों ने 67,370 रुपये निकाल लिए। बताया कि करीब एक लाख रुपये आरोपितों ने उनसे ठगे हैं। अंकुल ने बताया कि फोन अभी भी चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो संदिग्ध लोग पुलिस ने ट्रेस किए हैं। उनकी तलाश चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed