फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves entered the house through the roof; mobile phones, a laptop, and cash were stolen

Ghaziabad News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, मोबाइल-लैपटॉप और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof; mobile phones, a laptop, and cash were stolen
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर में रात के समय छत के रास्ते मकान में घुसे चोर दो मोबाइल, एक लैपटॉप और 1700 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह सामान गायब मिलने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन

पीड़ित तेजपाल के अनुसार, शनिवार की रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखा सामान खंगाला। चोर दो मोबाइल, एक लैपटॉप और 1700 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर सामान गायब मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्र में चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed