फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves broke the lock and stole cash and jewellery worth lakhs of rupees.

Ghaziabad News: गेट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व आभूषण चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock and stole cash and jewellery worth lakhs of rupees.
लोनी। चोरों ने गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के समय परिवार के लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राजबाला ने बताया कि घर में उनके बेटे की शादी है। बेटे की शादी की खरीदारी के लिए उनकी दो विवाहित बेटियां शिवानी और अंजलि भी घर पर आई हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बेटियों संग खरीदारी के लिए लोनी बाजार गई थीं। चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से करीब चार लाख रुपये की नकदी, 15 लाख के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर ली। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed