{"_id":"67ddbe66f5f3d05eea0f4a2c","slug":"thieves-broke-into-a-factory-and-stole-rs-113-lakh-and-valuables-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2718-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरों ने फैक्टरी में घुसकर 1.13 लाख रुपये, कीमती सामान चोरी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरों ने फैक्टरी में घुसकर 1.13 लाख रुपये, कीमती सामान चोरी किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र अर्थला स्थित वेवरेज फैक्टरी में घुसकर चोरों ने करीब 1.13 लाख की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर फैक्टरी में पीछे की दीवार तोड़कर घुसे थे। पीड़ित को फैक्टरी पहुंचने पर घटना का पता चला था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पारुल त्यागी निवासी गौतमबुद्धनगर छपरौला ने बताया कि वह आनंद औद्योगिक क्षेत्र अर्थला की वेवरेज फैक्टरी में मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्टरी बंद थी। वह जब वापस आए तो देखा कि फैक्टरी में चोरी हुई है। फैक्टरी की पीछे वाली दीवार तोड़कर गोदाम में चोरी की गई। चोर गोदाम में खड़े ई-रिक्शा की चार बैटरी, इनवर्टर की दो बैटरी, एसी की आउटडोर मशीन, कैश बॉक्स में रखे एक लाख 13 हजार 252 रुपये व कुछ पेटियां चोरी कर ले गए। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश कराई जा रही है।