फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thief Handed Over to Police at Night; Action Taken Following Social Media Post

Ghaziabad News: रात में पुलिस को सौंपा चोर, सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद हुई कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Thief Handed Over to Police at Night; Action Taken Following Social Media Post
इंदिरापुरम। जिले की पुलिस कितनी मुस्तैद है और नागरिकों के प्रति कितनी गंभीर है। इसका खुलासा 13 मई को सेक्टर-6 वैशाली निवासी निशा शंकर के घर में पकड़े गए चोर के मामले में खुलासा हुआ। महिला ने चोर से भिड़कर उसे पकड़कर शोर मचा दिया। आसपास के निवासी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रात में पीड़िता दो घंटे तक थाने में खड़ी रही और जब घर पहुंची तो 11.30 बजे बाइक से पहुंचे सिपाही ने चौकी चलने को कहा। इस पर पीड़िता नाराज हो गई और कहा कि वह रात में चौकी नहीं जाएगी। पीड़िता ने यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस ने घर जाकर तहरीर लिखवाई और फिर कार्रवाई की।
विज्ञापन

दरअसल, निशा शंकर सोशल मीडिया पर लिखा कि 13 मई की रात एक युवक उनके घर में चोरी के इरादे से घुसा। रात में आवाज सुनकर उठीं और देखा कि सामान को उथल-पुथल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा ने चोर से भिड़ गई और आरोपी को पकड़ लिया। शोर मचाया तो सोसायटी के अन्य लोग आ गए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। डायल-112 के कर्मियों ने चौकी या थाने जाकर शिकायत करने की बात कही। पीड़िता चौकी पहुंची और दो घंटे तक पुलिसकर्मियों से शिाकयत देने की बात कही, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता घर चली आई।
रात करीब 11:30 बजे बाइक पर एक सिपाही पहुंचा और थाने बुलाया। रात में उन्होंने थाने जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद यह वाक्या 14 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उनकी परिचित ने इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया।


लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से पूछे सवाल
निशा शंकर के साथ हुई इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े किए।, रात में पुलिस ने महिला को थाने क्यों बुलाया, क्या ऐसा कोई नियम है। रात में किसी महिला को थाने-चौकी बुलाया जा सकता है। पुलिस ने चोर पकड़ने के बाद मौके पर ही महिला से तहरीर क्यों नहीं लिखवाई। जांच अधिकारी थाने-चौकी से मौका ए वारदात तक क्यों नहीं पहुंचा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed