फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thief gang stole mangalsutra from woman's neck

Ghaziabad News: चोर गैंग ने महिला के गले से चुराया मंगलसूत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thief gang stole mangalsutra from woman's neck
साहिबाबाद। शहर में सक्रिय महिला चोर गैंग ने छह दिन पहले भाई दूज करके बच्चों के साथ घर लौट रही महिला को निशाना बनाया। ई-रिक्शा में जबरन सवार होकर महिला यात्री के गले में पड़े तीन तोले के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला चोर गैंग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिंडन एयरफोर्स इलाके के न्यू करहैड़ा कॉलोनी गली नंबर 22 निवासी ममता शर्मा पत्नी पवन कुमार की ओर से साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ममता ने बताया कि तीन नवंबर को वह वैशाली स्थित अपने भाई के घर से भाई दूज करके दोपहर करीब एक बजे बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। मोहननगर चौराहे से उन्होंने ई-रिक्शा बुक किया था। बताया कि गुलमोहर सोसायटी के पास रिक्शा चालक ने जबरन चार अन्य महिलाओं को बैठा लिया। उन्होंने इसका विरोध भी किया लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। इसी बीच दो महिलाएं ममता के दाएं और बाएं तरफ बैठ गईं।
विज्ञापन

साथ ही उल्टी आने का बहाना बनाकर ममता के ऊपर गिरने लगीं। शोर मचाने पर चालक ने रिक्शा रोका और ममता बच्चों को लेकर हिंडन एयरफोर्स चौक के पास उतर गईं। कुछ देर बाद उन्होंने ध्यान दिया तो उनके गले में पड़ा तीन तोले का मंगलसूत्र गायब था। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक ई-रिक्शा चालक महिलाओं को लेकर फरार हो चुका था। पीड़िता ने रिक्शे में सवार चारों महिलाओं पर शक जाहिर करते हुए चोरी का आरोप लगाया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed