फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thief dies after hitting 11 thousand volt line while running away after committing theft in Hapur

UP: चोरी करके भागते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया चोर, रात में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 10 Sep 2023 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

हापुड़ के धौलाना इलाके में चोरी करने आए चोर की करंट लगने से मौत हो गई। आरोपी मृतक पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि भागते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Thief dies after hitting 11 thousand volt line while running away after committing theft in Hapur
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के धौलाना इलाके से हौरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में चोरी करने आए चोर की छत के ऊपर गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पास चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान उसकी जेब में मिली आईडी से हुई है। उसकी पहचान इब्रहिम पुत्र अफसर मोहल्ला भद्रान गांव देहरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना बहादुरगढ़ के गांव रझैटी के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह पिछले सात साल से गांव  शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में अपना मकान बनाकर पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। वह यूपीएससी स्थित एक फैक्टरी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकान के एक हिस्से में बने कमरे में सोया था। मकान का मैन गेट बंद था। सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी शमां परवीन की आंख खुली तो उसने देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हैं। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। 

इसके बाद वह मकान की छत पर गई तो देखा कि एक युवक वहां पड़ा है। घबराई पत्नी नीचे आई और उसे जगाया और सारी घटना के बारे में बताया। जावेद ने छत पर जाकर देखा कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। उसने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों को अवगत कराया। 


 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार मोबाइल, घड़ी, सोने और चांदी के आभूषण, 25 सौ रुपए और एक आईडी बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। आशंका है कि भागते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed