फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   They used to rob people by taking passengers in auto, six arrested in encounter

Ghaziabad News: ऑटो में सवारी बैठाकर करते थे लूटपाट, मुठभेड़ में छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
They used to rob people by taking passengers in auto, six arrested in encounter
वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। सिहानी गेट और वेव सिटी पुलिस की सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। सिहानी गेट पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश ऑटो में सवार होकर सवारियों को पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर गहने और नकदी हड़प लेते थे। जबकि वेव सिटी पुलिस ने जनपद मेरठ में लूट, चोरी और छिनैती की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात सिहानी गेट पुलिस डीपीएस कट हमदर्द ग्राउंड की ओर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो में सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने के इशारे पर चालक ने ऑटो दौड़ा दिया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नफीस उर्फ पप्पन (45), आमिर (39), रिहान (24) और शुऐब (36) निवासी टोली मोहल्ला थाना लोनी बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑटो में सवारी बनकर बैठते थे और अकेली सवारियों को कोरोना व इनकम टैक्स चेकिंग आदि का झांसा देकर उनका सामान थैले में रख लेते थे और धोखाधड़ी कर गहने व नकदी हड़प लेते थे। आरोपियों से सोने-चांदी के गहने, 59 हजार रुपये और ऑटो बरामद किया है।
उधर, एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोमवार की रात थाना पुलिस भूड़गढ़ी वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग करने में जुटी थी। इसी दौरान बाइक पर एक बोरा रखे दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अनुज उर्फ खम्भा उर्फ खब्बा निवासी सेतुकुआं थाना खरखौदा जनपद मेरठ बताया। जबकि उसका साथी रफीक अहमद निवासी सरायधारी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर का है। बताया कि घायल अनुज के खिलाफ जनपद मेरठ में लूट, झपटमारी, चोरी सहित 11 और वेव सिटी थाना में एक मुकदमा दर्ज है। जबकि रफीक अहमद के खिलाफ बुलंदशहर में नौ और एक वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों से तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक व बिजली का तार बरामद किया गया है।

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया बदमाश। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed