{"_id":"699e09cfb563e017e207e864","slug":"they-took-over-the-house-and-demanded-extortion-of-rs-15-lakh-stopped-construction-work-and-stole-materials-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16053-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान पर कब्जा कर मांगी 15 लाख की रंगदारी, निर्माण कार्य बंद कराकर सामग्री चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान पर कब्जा कर मांगी 15 लाख की रंगदारी, निर्माण कार्य बंद कराकर सामग्री चुराई
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के इंदिरा विहार निवासी सिकंदर सैफी ने रामाकृष्णा एन्कलेव निवासी महिला चंद्रकला और उसके साथी बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने उनके प्लॉट पर कब्जा करके निर्माण सामग्री चोरी की। इसके बाद 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने 24 फरवरी को केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सिकंदर सैफी ने बताया कि वह अपने रामाकृष्णा एन्क्लेव स्थित प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र निवासी चंद्रकला और बबलू उनके प्लॉट पर पहुंचे। दोनों ने श्रमिकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए भगा दिया। यहां तक कि काम बंद कराने के बाद निर्माण सामग्री भी चोरी कर ली गई। जनवरी 2026 में आरोपियों ने उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर महिला ने अपने बेटों से हत्या कराने की धमकी दे डाली। महिला के तीन बेटे पहले से ही हत्या के मामले में दिल्ली स्थित जेल में बंद हैं। आरोपी डरा-धमकाकर 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाज जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पीड़ित के दिये साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों को भी नोटिस भेज दिये गए है।