फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be route diversion of 300 buses

Ghaziabad News: 300 बसों का रहेगा रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion of 300 buses
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान रोडवेज की 300 बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। कश्मीरी गेट, आनंद विहार, कौशांबी से मोहननगर के रास्ते जाने वाली बसों को यूपी गेट से होकर एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला जाएगा। मोहननगर बस अड्डा मेरठ और बुलंदशहर के लिए जाने वाली बसों को गाजियाबाद बस अड्डा से चलाया जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद सभी बसों को अपने निर्धारित रूट पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन की बसें दिल्ली के आनंद विहार, कश्मीरी गेट से उत्तराखंड, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार के लिए चलती हैं। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मोहननगर रूट पर जाने वाली सभी बसों का डायवर्जन किया गया है, जिसमें आनंद विहार और कश्मीरी गेट से 200, कौशांबी बस अड्डा से 49 और मोहननगर बस अड्डा से 51 बसों को रूट बदला गया है। रूट डायवर्जन को लेकर सभी चालकों और परिचालकों को को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन



-चार रूटों पर नहीं चलेंगी ई-बस-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुए रूट डायवर्जन के कारण चार रूटों पर ई-बस नहीं चलेंगी। अतिरिक्त डिपो प्रभारी ने बताया कि कौशांबी-गोविंदपुरम, कौशांबी-गोविंदपुरी, पुराना बस अड्डा-लोनी और दिलशाद गार्डन-मसूरी रूट की बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान कुल 33 बसें अकबरपुर-बहरामपुर में बने ई-बस डिपो में खड़ी रहेंगी। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन को देखते हुए अगर कहीं समस्या आई तो कौशांबी-दादरी रूट को भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed