फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be competition between 14 husband and wife also face to face

Ghaziabad News: 14 के बीच होगा मुकाबला पति-पत्नी भी आमने सामने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
There will be competition between 14
husband and wife also face to face
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर स्क्रूटनी के बाद बचे 14 उम्मीदवारों में से एक ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है। खास बात यह है कि इनमें तीन उम्मीदवार एक ही परिवार से हैं। ये हैं बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर, उनकी पत्नी कविता और भतीजा अभिषेक। कविता मुजफ्फरनगर सीट से भी चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

नंद किशोर पुंडीर मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। पहले उन्होंने नामांकन किया था। इसके बाद पत्नी कविता और भतीजे अभिषेक ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। आमने-सामने चुनाव लड़ने के बारे में तीनों में से किसी ने भी वजह नहीं बताई। इन्हें मिलाकर कुल 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी में 21 के पर्चे खारिज हो गए थे। सोमवार को नाम वापसी का दिन था। एक भी पर्चा वापस नहीं होने की वजह से 14 उम्मीदवार रह गए।
विज्ञापन

इनमें होगा मुकाबला
बीजेपी से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर, सुखी समाज पार्टी अवधेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी पूजा सक्सेना, राष्ट्र निर्माण पार्टी से आनंद कुमार, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता, सुभाष पार्टी से धीरेंद्र सिंह भदौरिया, समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में औरंगजेब, कविता, रवि कुमार पांचाल, अभिषेक पुंडीर और नत्थू सिंह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बांसुरी मिली तो किसी को अलमारी

(चुनाव चिन्ह आवंटित)
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को पार्टी का चिन्ह कमल का फूल, कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को हाथ का पंजा और बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर को हाथी का निशान मिला है। राष्ट्र निर्माण पार्टी के आनंद कुमार को हांडी, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी के अंशुल गुप्ता को बांसुरी, सुभाष पार्टी धीरेंद्र सिंह भदौरिया को अलमारी, समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह को गन्ना किसान, राइट टू रिकॉल पार्टी की पूजा सक्सेना को प्रेशर कुकर मिला है। निर्दलीय प्रत्याशियों में अवधेश कुमार को रोड रोलर, अभिषेक पुंडीर को चारपाई, औरंगजेब को कांच का गिलास, कविता को मेज, नत्थू सिंह चौधरी को टाइप मशीन और रवि कुमार पांचाल को सोफा चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed