फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a fight between the two parties a week ago

Ghaziabad News: एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों के बीच में हुआ था झगड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between the two parties a week ago
लोनी। मामा और भांजा पहले एक साथ काम करते थे। बाद में दोनों अलग हो गए। करीब एक सप्ताह पहले प्रेमनगर कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने पवन भाटी की शिकायत पर मृतक विक्रम मावी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही थी। विक्रम के बेटे ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई न होने पर लखनऊ में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



बेटे सागर पर हमला और राहगीर को गोली लगी

आरोपियों ने मौके पर कई राउंड गोलियां चलाई। एक राहगीर को भी आरोपियों की गोली लगी। राहगीर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिता को गोली लगने के दौरान जब सागर मौके पर पहुंचे तो वह बदमाशों से भिड़ गए। आरोपियों ने सागर के साथ मारपीट की। धारदार हथियार से हमला किया। अस्पताल में सागर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed