फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There is illegal goods in the courier, if you do not want to go to jail, then send money

Ghaziabad News: कुरियर में है अवैध माल, जेल नहीं जाना चाहते तो भेज दो रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is illegal goods in the courier, if you do not want to go to jail, then send money
गाजियाबाद। विजयनगर के शिवपुरी निवासी अंकुर भारद्वाज से साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बनकर कुरियर में बाघ की खाल मलयेशिया भेजने बीत कहकर 13.71 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों खुद को कभी मुंबई पुलिस का दरोगा तो कभी डीजीपी बनकर बात की और जेल भेजने का डर दिखाकर ठगी की। ठगी का एहसास होने पर अंकुर ने साइबर सेल में शिकायत कर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। अंकुर भारद्वाज का कहना है कि उनके पास कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को एक कुरियर कंपनी से बताया और कहा कि उनके नाम से एक कुरियर मुंबई से मलयेशिया भेजा जा रहा है जिसमें बाघ की खाल है और गैरकानूनी है। उन्होंने ऐसा कोई कुरियर नहीं करने की बात कही तो कॉलर ने मुंबई पुलिस से बात करने को कहा। इसी बीच उनसे संदीप राव नाम के व्यक्ति ने बात की और खुद को मुंबई पुलिस का दरोगा बताकर धमकाने लगा। कॉलर ने उन्हें स्काइप कॉल के जरिये दूसरी कॉल से जोड़ा और माफी मांगने को कहा। उस पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को डीजीपी बताया। डीजीपी बनकर बात करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि वह जेल भेज देंगे। मामले को खत्म करने के लिए उनसे कई बार में शातिरों ने 13.71 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि साइबर सेल की मदद से शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed