{"_id":"6942fba2aec63d3ddf042644","slug":"there-is-confusion-in-the-silver-market-due-to-fluctuations-in-prices-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-784188-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चांदी के बाजार में दामों के उतार चढ़ाव से असमंजस का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चांदी के बाजार में दामों के उतार चढ़ाव से असमंजस का माहौल
विज्ञापन
गाजियाबाद। चांदी में उतार-चढ़ाव से सराफा बाजार के कारोबारियों में असमंजस का माहौल है। लगातार हो रही कीमतों में गिरावट और बढ़ोतरी से कारोबारी भी चांदी का स्टॉक बहुत कम ही मंगा रहे हैं। बुधवार को सात हजार रुपये का अचानक इजाफा होने से भाव 2.04 लाख रुपये प्रति किलो हो गया। गत दिनों तेजी के बाद कीमत में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। बाद में तीन हजार रुपये फिर बढ़े गए और चांदी का दाम 1.97 लाख रुपये हो गए थे।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि उतार चढ़ाव की वजह से 60 से 70 फीसदी तक बाजार में ग्राहक घटे हैं। अगर स्थिति वर्तमान की तरह रही तो नए साल में भी बाजार अस्थिर रहेगा। 2026 में चांदी के भाव में फिर तेजी आ सकती है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता है। कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण भी यह उतार चढ़ाव की स्थिति भी पैदा हो रही है। इसके अलावा चांदी का औद्योगिक उपयोग बढ़ने से भी भाव में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। बताया कि बाजार पूरी तरह अस्थिर है। चांदी कल ऑल टाइम हाई थी। रात में भाव लुढ़का है। जब तक भावों में स्थिरता नहीं आएगी। बाजार प्रभावित रहेगा। बताया कि एक दिन में 10 हजार रुपये का उतार-चढ़ाव चांदी में हुआ है। सोमवार को बाजार खुलेगा। नए भाव क्या होगा इसे लेकर सराफा कारोबारियों में हलचल है।