फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There is a problem in verification due to non-submission of documents of the year 2003.

Ghaziabad News: साल 2003 के दस्तावेज ना देने पर सत्यापन में हो रही दिक्कत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
There is a problem in verification due to non-submission of documents of the year 2003.
साहिबाबाद। एसआईआर के बाद जारी आलेख सूची में गड़बड़ियों के सामने आने के साथ ही सत्यापन से जुड़ी समस्या भी सामने आ रही है। रविवार को टीएचए के कई बूथों पर बीएलओ मतदाताओं की समस्या के निस्तारण के लिए मौजूद रहे। वसुंधरा सेक्टर एक स्थित एमिटी स्कूल बूथ संख्या 352 पर पांच बीएलओ मौजूद रहे। मौजूद बीएलओ सुमन ने बताया कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म छह भरे जा रहे हैं। रविवार को करीब 50 फॉर्म छह व 29 फॉर्म आठ भरे गए। वैशाली स्थित मॉर्डन स्कूल बूथ संख्या 771 पर मतदाताओं के सत्यापन से जुड़ी समस्या देखी गई। बीएलओ सुमन ने बताया कि एसआईआर के इस काम के चलते उनका स्कूल प्रभावित हो रहा है, बता दें सुमन मुरादनगर सरकारी स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन


मॉर्डन स्कूल बूथ पर रविवार को 12 बीएलओ मौजूद रहे। बीएलओ ने बताया कि ज्यादातर मतदाता साल 2003 के दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। इसकी वजह से कई सत्यापन नहीं हो पा रहे हैं और नाम काटे जा रहे हैं। वहीं ऐसे मतदाताओं को सत्यापन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस भी दे रहें हैं। वैशाली सेक्टर एक निवासी जगदेश्वरी देवी को भी नोटिस मिला। दूसरी तरफ वैशाली निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2003 के दस्तावेज उपलब्ध कराए बावजूद उसके उन्हें नोटिस जारी किया गया। प्रमोद कुमार बूथ संख्या 754 के मतदाता हैं। इसी बूथ के बीएलओ लालमोहन की मौत के बाद नए बीएलओ पंकज सक्सेना को नियुक्त किया गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान प्रमोद कुमार की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर सत्यापन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed