फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There derail train in Kanpur, route divert trains

कानपुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
There derail train in Kanpur, route divert trains
train - फोटो : File Photo
कानपुर के पास बृहस्पतिवार शाम को एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट करके भेजा गया। जबकि गोमती एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस को इटावा के पास रोका गया है। 
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक  कानपुर में हुई इस घटना का असर गाजियाबाद पर भी पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली के मुताबिक  इस घटना के बाद कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ट्रेनों को अलीगढ़ रूट पर न भेजकर मुरादाबाद रूट से निकाला गया है।
विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस को डायवर्ट करके मुरादाबाद से निकाला गया है। वहीं लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस और अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को इटावा के पास रोका गया। लखनऊ से आने वाली गोमती एक्सप्रेस जो गाजियाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर 2.20 बजे पहुंचनी थी, वह भी कई घंटे लेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार देर रात 2 बजे पहुंचना था, यह भी काफी लेट चल रही है। उधर, कोहरे की वजह से ब्रह्मपुत्र मेल और शुक्रवार को आने वाली फरक्का एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


वहीं सचखंड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस दो से आठ घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed