फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft in engineering consultancy office 200 steps away from ACP office

Ghaziabad News: एसीपी ऑफिस से 200 कदम दूर इंजीनियरिंग कंसलटेंसी ऑफिस में चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft in engineering consultancy office 200 steps away from ACP office
वसुंधरा। सेक्टर-15 में सहायक पुलिस उपायुक्त इंदिरापुरम के ऑफिस से 200 मीटर दूर बृहस्पतिवार रात चोरों ने एचडीएफसी बैंक के बराबर में इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने शीशा तोड़कर 16 टोंटी, फोन और सामने वाले ऑफिस से दो एसी चोरी कर लिए। घटना में शीशा तोड़कर घुसते हुए चोर घायल हो गया। मौके पर चोर के खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

वसुंधरा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव की सेक्टर-15 में एचडीएफसी बैंक के बराबर में एसबी प्लाजा की दूसरी मंजिल पर इंजीनियरिंग कंसलटेंसी का ऑफिस है। चोर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंचे और बालकनी से चढ़कर उनके ऑफिस के पीछे वाला ताला तोड़ दिया। शीशा तोड़कर अंदर घुसने के प्रयास में चोर घायल हो गया। उसका खून ऑफिस में इकट्ठा हो गया। चोरों ने वहां से 15 टोंटी और एक फोन चोरी कर लिया। इसके बाद गल्ले से नकदी चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। चोरों ने सामने वाले संजय पंडित के ऑफिस में भी दो एसी चोरी कर ले गए। चोरों की हरकत टावर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई, क्योंकि दुकानदार शार्ट सर्किट के डर से रात के समय कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर देता है। संतोष का आरोप है कि चोरी की सूचना पुलिसकर्मियों को देने के लिए उन्होंने काफी देर तक डायल-112 मिलाया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह प्रहलादगढ़ी चौकी पहुंचे। तब वहां पुलिसकर्मियों को बताया। इतना ही नहीं, चौकी इंचार्ज को सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया। बाद में चौकी इंचार्ज ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं। जल्द चोरों का सुराग मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed