फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft by cutting the lock of coaching center, case registered after nine days

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटर का ताला काटकर चोरी, नौ दिन बाद केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft by cutting the lock of coaching center, case registered after nine days
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में एसीपी कार्यालय के सामने तुलसी निकेतन में चोरों ने कोचिंग सेंटर की कुंडी काटकर कंप्यूटर और अन्य सामान चुरा लिया। वारदात के नौ दिन बाद टीलामोड़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कृष्णा विहार कुटी में चोर ने घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। 20 दिन बाद दंपती ने खुद चोर को जेवरात के साथ पकड़ लिया। दोनों घटनाओं में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

राजीव नगर भोपुरा निवासी विष्णु कुमार का तुलसी निकेतन में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र है। 20 दिसंबर को वह प्रशिक्षण केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए। तड़के पांच बजे चोरों ने कुंडी काटकर केंद्र के अंदर रखे पांच कंप्यूटर सिस्टम व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए केंद्र संचालक लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे। नौ दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, कृष्णा विहार कुटी निवासी अजय शर्मा के घर से 10 दिसंबर को चोर ने करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। उन्होंने टीलामोड़ थाने में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 30 दिसंबर की सुबह 11 बजे पत्नी माधुरी के साथ भोपुरा जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने दंपती को रोककर कहा कि उसके पास कुछ जेवरात हैं, वह उन्हें बेचना चाहता है। उसने जैसे ही सोने की अंगूठी और चांदी की पायल दिखाई तो मधु अपने जेवरात पहचान गई। दंपती ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed