फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft at Income Tax officer's house; masked youth entered at dawn.

Ghaziabad News: इनकम टैक्स अधिकारी के घर चोरी, तड़के घुसा नकाबपोश युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Theft at Income Tax officer's house; masked youth entered at dawn.
कौशांबी (गाजियाबाद)। थाना क्षेत्र स्थित रत्नागिरी टावर में शनिवार तड़के दिल्ली में तैनात एक इनकम टैक्स अधिकारी के घर में चोरी हो गई। पीड़िता ने कौशांबी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रत्नागिरी टावर कौशांबी निवासी भूमि श्रीवास्तव दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके घर के डाइनिंग रूम से कुछ आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। लाइट जलाकर बेडरूम का दरवाजा थोड़ा खोला तो डाइनिंग रूम में काले कपड़े पहने और बैग लिए एक व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाकर बेडरूम का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें कांच टूटने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि पूरा घर अस्त-व्यस्त था। अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी भूमि श्रीवास्तव के नाम की ऑफिस स्टांप, एक काला बैकपैक और बोट कंपनी के ब्लैक ईयरबड्स ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed