फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man was shot after entering the house

Ghaziabad News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot after entering the house
लोनी। बदमाश ने बॉर्डर थाना क्षेत्र के कबूल नगर कॉलोनी में घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक के कमर में लगी हैं। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। युवक घर में अकेला था, परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


कबूल नगर कॉलोनी में नीलम परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के पास उनके भाई विक्की (30) रहते हैं। परिवार में मां सुनीता, पिता रमेश और अन्य सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को माता-पिता और भाभी पिंकी दिल्ली नंद नगरी में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर भाई अकेला था। रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद अज्ञात हमलावर छत के रास्ते घर में घुसे और बेड पर सो रहे भाई की पीठ में गोली मार दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed