फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man was made to smell intoxicants and took out 40 thousand rupees from his bag

Ghaziabad News: युवक को नशे का पदार्थ सुंघाकर थैले से 40 हजार निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The young man was made to smell intoxicants and took out 40 thousand rupees from his bag
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की इस्लामनगर के रहने वाले मौहम्मद फारुख के थैले से एक महिला ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि महिला ने रूमाल निकालकर उनके मुंह के आगे किया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। महिला के उतरने के कुछ देर बाद थैला देखा तो रुपये नहीं मिले। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर 10 दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मौ. फारुख का कहना है कि वह मालीवाड़ा स्थित कैनरा बैंक में से रुपये निकालकर मां के साथ ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहे थे। रुपये उनके पास थैले में थे। रास्ते में से दो महिला व एक बच्चा और बैठ गए। एक महिला उनके बराबर में बैठी। कुछ दूर चलने के बाद उनके बराबर में बैठी महिला ने रुमाल निकाला और उनके मुंह के आगे कर दिया। इसके बाद उन्हें धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगा। दोनों महिला व बच्चा दिल्ली गेट पर मंदिर के पास उतर गए। होश आने पर उन्होंने थैला देखा तो उन्हें रुपये नहीं मिले। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत कर सीसीटीवी कैमरे देखने को कहा। पुलिस ने कैमरे देखने के बाद संपर्क करने का आश्वासन दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। देरी से रिपोर्ट दर्ज होने के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed