फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The young man was kidnapped and paraded on the streets for five hours, beaten and released

Ghaziabad News: युवक को अगवा कर पांच घंटे सड़कों पर घुमाया, पिटाई कर छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man was kidnapped and paraded on the streets for five hours, beaten and released
गाजियाबाद। वाहनों पर वाणिज्य कर विभाग के टैग लगाने का काम करने वाले एक युवक को कविनगर थाना क्षेत्र में फॉरच्यूर्नर कार सवार सात युवकों ने अगवा कर लिया। विवेकानंद नगर से अगवा किए गए युवक को आरोपियों ने पांच घंटे तक गाजियाबाद की सड़कों पर घुमाया और पिटाई की। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर हत्या करने और शव को पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी दी। मिन्नतें करने पर पांच घंटे बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने तीन युवकों को नामजद कर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिंद्रा एंकलेव निवासी उमाकांत का कहना है कि वह वाणिज्यकर विभाग की वेंडर कंपनी एस एंड टीपीएल में नौकरी करता है। यह कंपनी मालवाहक वाहनों पर वाणिज्यकर विभाग का टैग लगाने का काम करती है। सात जून की सुबह करीब 8:30 बजे उसके पास कॉल आई और वह विवेकानंद नगर में एक वाहन पर टैग लगाने चला गया। वह काम कर ही रहा था कि एक फॉरच्यूर्नर कार आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने उसे बुलाया तो वह उनके पास चला गया। पास जाने पर युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। शोर मचाने पर उन्होंने गोली मार देने की धमकी दी। उमाकांत का कहना है कि कार में सवार तीन युवकों राकेश, हेमंत और विकास धामा को वह पहचानता है। कार में सवार युवक कई घंटे तक उसकी पिटाई करते रहे। वह डर गया, लेकिन शोर नहीं मचा सका। उसने पूछा कि उसकी गलती क्या है तो आरोपियों ने कहा कि इस क्षेत्र में टैग लगाने का काम वह करते हैं और आज के बाद इस क्षेत्र में टैग लगाते नजर आया तो हत्या कर देंगे। जान बख्शने की मिन्नतें करने पर कार सवार युवक करीब पांच घंटे बाद हाईवे पर उसे छोड़कर फरार हो गए और पुलिस से शिकायत नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


घर वालों को लाश भी नहीं मिलेगी
उमाकांत का कहना है कि वह कार सवार युवकों से बार-बार पूछ रहा था कि उसकी गलती क्या है। वह बार-बार यही कह रहे थे कि अगर अगली बार वाहनों पर टैग लगाता नजर आया तो जिंदा नहीं बचेगा। घरवालों को लाश भी नहीं मिलेगी। लाश को पेट्रोल डालकर फूंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि उमाकांत की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed