फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The work of widening the Bulandshahr-Syana State Highway will start from February

Ghaziabad News: फरवरी से शुरू होगा बुलंदशहर-स्याना स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The work of widening the Bulandshahr-Syana State Highway will start from February
बुलदंशहर। बुलंदशहर-स्याना स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य फरवरी से शुरू हो जाएगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। वर्ष 2026 में मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते जल्द ही वाहन चालक मार्ग पर फर्राटा भरते नजर आएंगे और सुहावने सफर का आनंद ले सकेंगे। मार्ग की चौड़ाई को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। 19 किलो मीटर दूरी के मार्ग के चौड़ीकरण पर कुल 58 करोड़ 91 लाख 88 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औरंगाबाद और स्याना जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। वही मार्ग के चौड़ीकरण से मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा, मार्ग पर पड़ने वाले 100 से अधिक गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बुलंदशहर से स्याना को जोड़ने वाले इस हाईवे पर दिनभर में करीब दस हजार वाहन, 60 हजार लोग होकर गुजरते हैं। पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने शिकारपुर तिराहे से पांच किलो मीटर की दूरी तक मार्ग का चौड़ीकरण कराया था, लेकिन उसके बाद भी मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत नहीं मिल सकी थी। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। औरंगाबाद और स्याना कस्बों के मुख्य बाजार से गुजरते समय ज्यादा परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फरवरी में मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-नगरीय क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी मिलेगी राहत

बुलंदशहर। मार्ग का चौड़ीकरण होने से जहां मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वहीं, यातायात सुगम होने के कारण नगर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वही मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों के साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले कस्बा निवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर- स्याना स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फरवरी माह से मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-राहुल शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed