फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The work of breaking the water tank started in Vaishali Sector 5.

Ghaziabad News: वैशाली सेक्टर पांच में शुरू हुआ पानी की टंकी तोड़ने का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The work of breaking the water tank started in Vaishali Sector 5.
वैशाली। सेक्टर पांच में स्थित क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को तोड़ने का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त हो चुकी इस टंकी को हटाकर यहां नई और आधुनिक पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई टंकी बनाने से पहले पुरानी संरचना को पूरी तरह ध्वस्त करना जरूरी है, जिसमें करीब पांच से छह महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कपिल ने बताया कि यह टंकी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत रही है लेकिन समय पर मरम्मत कार्य नहीं होने की वजह से टंकी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। टंकी के ऊपर से टॉप टूट गया। इसकी अब मरम्मत भी नहीं हो सकती है। इसको हटाना ही सही होगा नहीं तो वह फिर से टूट सकता था।
विज्ञापन

वहीं, जलकल अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि टंकी तोड़ने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी ताकि आसपास के इलाकों में किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना न हो। मलबा हटाने और स्थल को समतल करने के बाद ही नए निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों को अब नई टंकी के निर्माण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed