फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman was thrown out of the house, reached her maternal home by walking 13 km

Ghaziabad News: महिला को घर से निकाला, 13 किमी पैदल चल पहुंची मायके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The woman was thrown out of the house, reached her maternal home by walking 13 km
मुरादनगर। जलालपुर रोड गंगाविहार कॉलोनी में बुधवार रात पति ने पत्नी की पिटाई कर चार बच्चों समेत घर से निकाल दिया। महिला बच्चों के साथ मुरादनगर से रईसपुर गांव 13 किलोमीटर पैदल चलकर मायके पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रईसपुर गांव निवासी ममता की शादी गंगाविहार कॉलोनी निवासी मोनू के साथ हुई थी। परिवार में बेटा प्रियांशु (12), बेटी दीपा (10), गुड़िया (6) और परी (4) है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ममता को परेशान करता आ रहा है। बुधवार रात पति मोनू ने अपनी पत्नी ममता की पिटाई की। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने महिला को बचाया। रात में मायके पहुंची बेटी की हालत देखकर पिता हैरान हो गए। वहीं, पुलिस कहना है कि मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed