फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman did not pay the full amount after selling the house, the woman slit her throat with a knife

Ghaziabad News: मकान बिकवाकर नहीं दी पूरी रकम, महिला ने चाकू से काटा अपना गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The woman did not pay the full amount after selling the house, the woman slit her throat with a knife
गाजियाबाद। मकान बिकवाने के बाद पूरी रकम न मिलने से परेशान महिला ने शनिवार को चाकू से गला रेतकर जान देने का प्रयास किया। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के कल्लूपुरा में हुई वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने इस्लाम नगर के रहने वाले एक युवक पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय का कहना है कि महिला के पति का निधन करीब 13 साल पहले हो चुका है। महिला का कहना है कि उसने अपनी जरूरत के लिए मकान बेचा था। इस्लाम नगर के रहने वाले युवक ने उनका मकान बिकवाया था लेकिन पूरी रकम नहीं दी। कई बार तकादा करने के बावजूद उसे रुपया नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि दो साल पहले तक महिला शराब की तस्करी भी करती थी और उसकी रकम भी इस्लाम नगर निवासी युवक पर हड़पने का आरोप है। इसकी वजह से दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला ने दिल्ली से अपनी चचेरी व फुफेरी बहनों व अन्य परिचितों को बुलाकर बातचीत कराई थी। पुलिस को इस वार्ता की जानकारी नहीं दी गई थी। इस बातचीत में आरोपी युवक नहीं पहुंचा था, लेकिन उससे फोन पर वार्ता की गई तो उसने महिला भेजी गई रकम के स्क्रीनशॉट भेजे और बाकी डिमांड भी पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर महिला की बहनों ने विवाद को खत्म करने को कहा। इस फैसले से महिला संतुष्ट नहीं थी। उसने इसका विरोध करते हुए कहा कि मेरी बहन होते हुए भी तुम उसका पक्ष ले रही हो। इससे गुस्साकर धारदार वस्तु से अपने गले पर वार कर लिया। एसीपी का कहना है कि महिला और उसके परिजनों की ओर से देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। अगर परिजन तहरीर नहीं देंगे तो पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed