फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman committed suicide when the property was not divided

Ghaziabad News: संपत्ति का बंटवारा न होने पर महिला ने की थी आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide when the property was not divided
गाजियाबाद। पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं होने से नाराज महिला के फंदा लगाने के मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने महिला के जेठ और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चार दिसंबर 2024 को प्रदीप कुमार अरोड़ा की पत्नी रीता अरोड़ा निवासी केसी कविनगर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रदीप का आरोप है कि पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर उनकी पत्नी को उनके बड़े भाई और भतीजा धमकी देते थे।
विज्ञापन

कविनगर निवासी प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि काफी समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़े भाई सुबोध कुमार अरोड़ा से विवाद चल रहा है। प्रदीप अरोड़ा को संपत्ति देने या बेचने के नाम पर आरोपी सुबोध अरोड़ा व उनका बेटा अमित अरोड़ा उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौच करता था। दोनों प्रॉपर्टी को बेचने के नाम पर बाजार से अधिक रुपये मांगकर मानसिक उत्पीड़न करते थे। इसकी शिकायत समाज और रिश्तेदारों से की गई लेकिन उन्होंने संपत्ति नहीं दी।
विज्ञापन

बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और वह परिजनों से परेशान होकर किराये के मकान में रहने लगे। मानसिक उत्पीड़न से परेशान उनकी पत्नी रीता अरोड़ा चार दिसंबर 2024 को घर से दूध लाने की बात कहकर निकली और वापस नहीं लौटीं। पैतृक मकान पर जाकर देखा तो मेन गेट खुला था और बंद कमरे में रीता का शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed