{"_id":"68584906463150f08d02d79d","slug":"the-woman-along-with-her-husband-threw-the-young-man-half-dead-ghaziabad-news-c-30-gbd1005-662994-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला ने पति के साथ मिलकर युवक को अधमरा कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला ने पति के साथ मिलकर युवक को अधमरा कर फेंका
विज्ञापन
मोदीनगर। महिला ने पति के साथ मिलकर अपने पुरुष मित्र प्रशांत को अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी गंगनहर पुल के समीप फेंक दिया। प्रशांत का कहना है कि महिला उसके साथ सहमति संबंध में रह रही थी। मामला रविवार दोपहर का है।
जनपद बुलंदशहर स्थित शिकारपुर के रहने वाले प्रशांत तोमर (35) ने बताया कि कुछ साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ आ गई थी। महिला की इच्छानुसार प्रशांत ने मेरठ में मकान खरीद लिया और दोनों वहीं पति-पत्नी की तरह रहने लगे। आरोप है कि एक साल से महिला ने दोबारा से अपने पति से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। कुछ दिन से महिला पति के साथ प्रशांत के घर में ही रहने लगी थी।
जब प्रशांत ने इसका विरोध किया तो महिला और उसके पति ने रविवार दोपहर उसे अगवाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रशांत के अचेत होने पर आरोपी उसे मृत समझ निवाड़ी गंगनहर पुल के पास फेंककर भाग गए। प्रशांत ने होश आने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। हालांकि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।