फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The wife along with her parents attacked her husband

Ghaziabad News: पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her parents attacked her husband
मोदीनगर। नगर के गांव बेगमाबाद में पत्नी नेहा ने मायके वालों के साथ मिलकर पति सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने सुनील के परिजनों की भी पिटाई की। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बेगमाबाद के रहने वाले सुनील के अनुसार चार वर्ष पूर्व उनकी शादी बुलंदशहर के गुलावठी निवासी नेहा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही नेहा का व्यवहार बदल गया और वह सुनील के परिजनों के साथ अभद्रता करने लगीं। नेहा ज्यादातर अपने मायके में ही रहने लगीं। इसे लेकर तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नेहा बीती 4 तारीख को अपनी मां,भाई व बहन के साथ बेगमाबाद पहुंची और सुनील के परिजनों को गाली गालौज करते हुए मारपीट करने लगीं। आरोपियों ने सुनील को भी बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से उनका सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर नेहा और उसके परिजन गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मोदीनगर की कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि तहरीर के अनुसार नेहा,अनीता,लक्ष्मी और सागर निवासी गुलावठी बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed