{"_id":"6797e456751516b217012c94","slug":"the-wall-of-the-house-collapsed-while-building-a-drain-three-laborers-were-buried-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-802-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाला बनाते समय गिरी मकान की दीवार, तीन मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाला बनाते समय गिरी मकान की दीवार, तीन मजदूर दबे
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर 12 में घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल।
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 12 स्थित फ्रेंच सोसायटी में नगर निगम की तरफ से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थित सुधीर महरोत्रा के मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे काम कर रहे तीन मजदूर बिहार निवासी ताजुद्दीन, तसब्बिर और मुसाफिर दब कर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल मजदूर मुसाफिर को घर भेज दिया गया। वहीं, बाकी दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शाम करीब 6ः13 बजे दीवार गिरने की सूचना मिली थी। तुरंत मौके पर आपदा वैन यूनिट को भेजा गया। हालांकि उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने दीवार के नीचे दबे तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेज दिया। दमकल की टीम ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया और क्षतिग्रस्त दीवार को हटाया। इधर मकान मालिक सुधीर महरोत्रा ने नगर निगम व उसके ठेकेदार पर जान बूझकर दीवार गिराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जान बूझकर गिराई गई है दीवार
सुधीर महरोत्रा ने बताया कि उनका मकान पत्नी अल्का महरोत्रा और भाभी अनीता महरोत्रा के नाम पर है। उन्होंने पास नक्शे के आधार पर अपना मकान बनवाया था। कुछ दिन पहले नगर निगम की तरफ से नाला बनवाने का काम शुरू किया गया। आरोप है तब से उनके सामने दीवार न गिराने के एवज में 1.50 लाख रुपये कर मांग रखी जा रही थी। जब उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया तब नगर निगम की साठगांठ से उनके मकान की दीवार गिराई गई है। कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाले पर बनी है दीवार
नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि आरोप बे बुनियाद हैं। मकान की दीवार नाले के ऊपर बनी थी। रही नक्शे के आधार पर मकान तैयार होने की बात तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। रिकॉर्ड में मौजूद नक्शे को निकलवाकर पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। हादसे के समय दीवार के नीचे दबे श्रमिकों के हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है।