{"_id":"69a1ee4c94a912ba8b0099b1","slug":"the-train-had-to-be-stopped-after-a-fire-broke-out-due-to-the-brake-shoe-sticking-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-832886-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ब्रेकशू चिपकने से लगी आग, रोकनी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ब्रेकशू चिपकने से लगी आग, रोकनी पड़ी ट्रेन
विज्ञापन
रेल के ब्रेक शू से उठता धुआं। स्रोत: वीडियोग्रौब
- फोटो : 1
गाजियाबाद। आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के ब्रेकशू चिपकने से शुक्रवार को आग लग गई। तकनीकी टीम के मुताबिक ब्रेक बाइंडिंग टूटने के कारण ब्रेकशू चिपके और घर्षण से आग लगी। टीम की सक्रियता से 15 मिनट बाद ही खामी को दूर कर ट्रेन को सुचारू कराया गया।
आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि आंनद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का गाजियाबाद करीब पौने सात बजे पहुंचना था। जब ट्रेन साहिबाबाद से निकली तो कोच नंबर 202322/सी से धुंआ निकलता दिखा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मी ने इसकी सूचना ड्यूटी मैनेजर को दी, तब तक धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गयी।
इसके बाद टीम सक्रिय हो गई और तकनीकी टीम भी समय रहते ही मौके पर पहुंच गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद खामी को दूर कर 7:05 पर ट्रेन गाजियाबाद से रवाना हो गई। गाजियाबाद स्टेशन पर लोको पायलट को आइसोलेट सर्टिफिकेट दिया गया। उधर, घटना के बाद यात्रियों को जब आग का पता चला तो अफरा तफरी जैसा माहौल हो गया। आरपीएफ जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाया और उनको अंदर भेजा।