{"_id":"5716893c4f1c1b7b708b466e","slug":"the-track-has-two-fractures-of-emu-exchange-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक हुआ फ्रैक्चर दो ईएमयू के प्लेटफार्म बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक हुआ फ्रैक्चर दो ईएमयू के प्लेटफार्म बदले
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
तापमान में उतार चढ़ाव के चलते रेल ट्रैक फ्रैक्चर होने लगे हैं। मंगलवार सुबह पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते दो ईएमयू ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलना पड़ा। करीब आधे घंटे तक इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
सुबह 9:10 बजे रेलवे अधिकारियों को ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना मिली। इसके तत्काल बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। रेलवे तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा और टूटे ट्रैक को रिपेयर किया।
आधे घंटे बाद 9.40 बजे ट्रैक चालू हो पाया। इस दौरान पानीपत-चिपियाना और नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू को प्लेटफार्म नंबर दो पर नहीं लिया जा सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलकर एक नंबर पर भेजा गया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले से ट्रेनें खड़ी होने की वजह से दोनों ईएमयू को कुछ देर के लिए आउटर पर रोका गया। हालांकि दोनों प्लेटफार्म पास होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।