{"_id":"645bf0cd118f34d3900e9fa4","slug":"the-thugs-took-out-rs-256-lakh-by-hacking-the-account-ghaziabad-news-c-30-1-103065-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाता हैक कर ठगों ने निकाले 2.56 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाता हैक कर ठगों ने निकाले 2.56 लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी सुचिता एश्वर्या का बैंक खाता हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से दो बार में 2.56 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर मेसेज आने पर उन्हें घटना का पता चला। सुचिता एश्वर्या का कहना है कि उनका इंडसइंड बैंक में खाता है। साइबर ठगों ने उनका खाता हैक कर लिया और नेट बैंकिंग के जरिये पहले ढाई लाख रुपये और बाद में छह हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पैसे निकलते ही उनके पास मेसेज आया तब उन्हें इसका पता चला। मामले में उन्होंने साइबर सेल के पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
-पेटीएम से निकाले साढ़े 47 हजार रुपये
गाजियाबाद। न्यू कोटगांव निवासी आशी जोहरी के पेटीएम खाते से साइबर ठगों ने तीन बार में साढ़े 47 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर मेसेज आने पर ठगी का पता चला। आशी जोहरी का कहना है कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। पुलिस का कहना है कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।