फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The thief running away after stealing a car jumped from a height of 20 feet on being chased, injured

Ghaziabad News: कार चुराकर भाग रहा चोर पीछा करने पर 20 फीट की उंचाई से कूदा, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The thief running away after stealing a car jumped from a height of 20 feet on being chased, injured
मसूरी। थाना क्षेत्र में एनएच-नौ स्थित एक कालोनी में रह रहे ग्राम प्रधान के मकान के सामने से चोरों ने उनकी कार चुरा ली। प्रधान के भतीजे ने कार का पीछा कर एनएच-नौ कल्लूगढ़ी कट के ओवरब्रिज पर ओवरटेक करके रोका तो चोर कार को ओवरब्रिज पर छोड़कर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गया। ऊंचाई से कूदने के कारण चोर घायल हो गया और चल नहीं सका। प्रधान के भतीजों व कार मालिक ने चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल चोर को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां आरोपी का इलाज चल रहा है। कार चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाने से दो सौ मीटर दूरी एनएच नौ स्थित चंद्रलोक काॅलोनी में ग्राम ढबारसी के प्रधान बासित अली का निवास है। सोमवार रात को मुरादनगर निवासी ताहिर अली अपनी कार द्वारा ग्राम प्रधान से मिलने आये थे। तभी वहां दो व्यक्ति स्कूटी से आये और प्रधान के मकान के गेट के सामने कार का लाक खोलकर एक व्यक्ति कार को व दूसरा स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गये। मौके पर कार मालिक ताहिर अली व प्रधान के भतीजे फिरोज व शहजाद के साथ स्कॉर्पियो से चोरों का पीछा किया जहां एनएच नौ कल्लूगढ़ी कट के ओवरब्रिज पर कार को ओवरटेक कर रोक लिया, कार रुकते ही चोर खिडक़ी खोलकर कर 20 फुट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे कूद गया जहां वह घायल हो गया। ग्राम प्रधान के भतीजे और कार मालिक ने घायल चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम कमरूद्दीन अंसारी निवासी न्यू मुस्तफाबाद दयालपुरी दिल्ली और फरार हुए साथी का नाम इरफान निवासी जनता कालोनी जाफराबाद के सामने दिल्ली बताया। पुलिस ने ताहिर पुत्र मसीतुल्ला निवासी रावली रोड मुरादनगर की तहरीर के आधार पर चोरी व कार बरामद करने की एफआईआर दर्ज कर,कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed