{"_id":"6ad143d176a169b0620f60d4","slug":"the-then-sps-testimony-in-the-jawahar-bagh-incident-was-completed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1001393-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी की गवाही पूरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मथुरा के जवाहर बाग कांड में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की गवाही पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में उन्होंने उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की है।
मामला दो जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। प्रशासनिक टीम जवाहर बाग को कब्जामुक्त कराने पहुंची थी। वहां लंबे समय से डेरा जमाए लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम का विरोध किया, जिसके बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गोलीबारी और आगजनी की इस घटना में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के दौरान देसी बमों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई थी।
जांच में सामने आया था कि खुद को स्वाधीन भारत सुभाष सेना बताने वाले समूह ने जवाहर बाग में लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई थी। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने रामवृक्ष यादव और चंदन बोस समेत 90 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
मुकदमे की सुनवाई के दौरान कई आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच आरोपी जेल में बंद हैं। अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तत्कालीन एसपी राजेश कुमार की गवाही पूरी होने के बाद अब मामले में अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।