फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The then SO and Inspector suspended for negligence in investigation

Ghaziabad News: विवेचना में लापरवाही पर तत्कालीन एसओ और दरोगा निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The then SO and Inspector suspended for negligence in investigation
गाजियाबाद। नंदग्राम में दर्ज हुए धर्मांतरण के मामले में मधुबन बापूधाम के तत्कालीन एसओ डॉ. नीरज तोमर और दरोगा कुशल कुमार को डीसीपी नगर ने निलंबित कर दिया। एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी ने कार्रवाई की है। एसीपी की जांच में सामने आया कि मधुबन बापूधाम थाने में नवंबर 2022 में दर्ज हुए मुकदमे में विवेचक ने धर्मांतरण के पहलू पर जांच ही नहीं की थी।
विज्ञापन


डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि हाल में नंदग्राम थाने में दर्ज हुए धर्मांतरण के संबंध में नवंबर 2022 में मधुबन बापूधाम थाने में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें धर्मांतरण समेत सभी बात बताई गई लेकिन मुकदमा धोखाधड़ी और औषधि व चमत्कारिक उपचार अधिनियम की धारा में दर्ज हुआ। विवेचना में धोखाधड़ी के साक्ष्य नहींं मिलने पर धोखाधड़ी की धारा हटा दी गई लेकिन विवेचक ने धर्मांतरण के पहलू पर जांच ही नहीं की। इस मामले में एसीपी कविनगर की रिपोर्ट पर दोनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed