{"_id":"6a19e2d7c8f4c304e4096f05","slug":"the-tgt-examination-will-be-held-at-13-centers-on-june-3-and-4-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-897000-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन और चार जून को 13 केंद्रों पर होगी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन और चार जून को 13 केंद्रों पर होगी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा तीन और चार जून को जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा सभी केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन जून को टीजीटी की परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी। वहीं, चार जून को 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। पहले दिन 4,299 और दूसरे दिन 5,969 अभ्यर्थी अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन राजकीय और 10 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 13 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। पहली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चलेगी।