फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The team that came to arrest the woman accused of fraud was threatened with taking off her uniform.

Ghaziabad News: धोखाधड़ी की आरोपी महिला को पकड़ने आई टीम को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
The team that came to arrest the woman accused of fraud was threatened with taking off her uniform.
साहिबाबाद। जालंधर के कारोबारी से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी सरस्वती को गिरफ्तार करने आई पंजाब क्राइम ब्रांच टीम को सरस्वती के पति ने अभद्रता के बाद वर्दी उतरवाने की धमकी दी। मामला साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 का है। आरोप है कि पति ने क्राइम ब्रांच के आने से पहले पत्नी को भगा दिया। उप निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जालंधर में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-5 राजेंद्र नगर में रहने वाली सरस्वती पत्नी अजीत बंसल के खिलाफ कारोबारी से पौने दो करोड रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। सरस्वती ने कारोबारी को 100 दिन में वापस करने का अनुबंध किया था। सरस्वती के साथ तीन-चार लोग भी शामिल थे। कारोबारी ने पैसे नहीं मिलने पर जालंधर पुलिस को धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में वह अपनी टीम के साथ सरस्वती को गिरफ्तार करने पहुंचे थे लेकिन, उनके पहुंचने से पहले ही पति अजीत बंसल ने सरस्वती को घर से भगा दिया था। उन्होंने सूचना देने वाले का पता करने के लिए अजीत का फोन चेक किया तो वह भड़क गया और पूरी टीम के साथ अभद्रता के बाद वर्दी उतरवाने की धमकी दी। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। बाद में उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed